ऐक्टर ज़ैन खान ने की शादीशुदा होने की पुष्टि; कहा- छिपाया नहीं, करीबी लोगों को पता है

वेब सीरीज़ 'मुखबिर- द स्टोरी ऑफ अ स्पाय' में नज़र आ चुके अभिनेता ज़ैन खान दुर्रानी ने शादीशुदा होने की पुष्टि की है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ैन ने 11 अक्टूबर को परिवार वालों के बीच एक कश्मीरी युवती से शादी की थी। इसको लेकर ऐक्टर ने कहा, "अपनी शादी को छिपाया नहीं। मुझे जानने वाले लोग इस बारे में जानते हैं।"