ऐक्टर्स को एक इवेंट की स्टाइलिंग पर करीब ₹80,000 खर्च करना पड़ता है: भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा है कि ऐक्टर्स के लिए स्टाइलिंग बहुत बड़ी बात होती है और यह काफी महंगी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, "एक इवेंट के लिए ऐक्टर्स के कपड़ोें आदि पर ₹15,000-₹20,000, कार पर ₹15,000-₹20,000 और हेयरस्टाइल व मेकअप पर ₹20,000 खर्च होता है। अन्य चीज़ों को मिलाकर सामान्य रूप से ₹75,000-₹80,000 खर्च करना बहुत ज़्यादा होता है।"