अभिनेता अमिताभ बच्चन ने केबीसी-15 के एक एपिसोड में अभिनेत्री वहीदा रहमान को लेकर बात की है। अमिताभ ने कहा, "वहीदा जी के पास उनका पसंदीदा कॉम्पैक (मेकअप प्रोडक्ट) था जिसे वो हमेशा साथ रखती थीं।" उन्होंने आगे कहा, "कई ऐक्टर्स शीशा पकड़ने के लिए भी 4 लोग रखते थे लेकिन वहीदा जी खुद ही अपना टचअप कर लेती थीं।"