ऐक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था, किरण रो गई थीं और उन्होंने मुझे समझाया था: आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि अपने करियर के कारण बच्चों और परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाने का एहसास होने के बाद उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। बकौल आमिर, उनकी पूर्व पत्नी किरण राव रो गई थीं और यह कहते हुए उन्हें पुनर्विचार करने को कहा कि 'सिनेमा उनकी रगों में बसा है'।