ऐक्टिंग में ही फोकस करना चाहिए: कंगना के राजनीति में आने पर 'पंचायत' फेम फैसल मलिक
वेब सीरीज़ 'पंचायत' में प्रहलाद चाचा का किरदार निभाने वाले ऐक्टर फैसल मलिक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के राजनीति में आने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कंगना का ऐक्टिंग में कोई तोड़ नहीं है। मुझे लगता है उन्होंने इतनी मेहनत से जो सीखा (ऐक्टिंग करना) है उन्हें उसी पर फोकस करना चाहिए। वह बहुत अच्छी महिला हैं।"