ऐक्ट्रेस आरती सिंह ने 18 दिन में 5 किलो वज़न घटाया, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो

'बिग बॉस 13' फेम अभिनेत्री आरती सिंह ने बताया है कि उन्होंने 18 दिनों में अपना वज़न 5-किलोग्राम कम किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी का एक वीडियो शेयर कर लिखा, "18 दिनों में...71.21 किलोग्राम से 66.84 किलोग्राम...हार नहीं माननी है।" आरती वीडियो में हेवी वेट उठाने से लेकर क्रंचेज़ करने तक कई एक्सरसाइज़ करतीं नज़र आईं।