अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि वह मेट गाला में ऐसी ड्रेस पहनना चाहती थीं जो भारतीय मूल्यों को दर्शाती हो और भारत में बनी हो। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा, "मेरा लुक दिवंगत फैशन डिज़ाइनर कार्ल लागरफेल्ड के डिज़ाइन्स से...खासकर सुपरमॉडल क्लॉडिया शिफर के 1992 के शनैल ब्राइडल लुक से प्रेरित था। इस गाउन में 1,00,000 मोती लगे थे।"