अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग के सफेद रंग के गाउन में मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपना लुक दिखाया है। गौरतलब है, मेट गाला सोमवार को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित हुआ और इस साल की थीम दिवंगत फैशन डिज़ाइनर 'कार्ल लागरफेल्ड' को समर्पित थी।