ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने गर्भवती होने की जानकारी देने के कुछ महीने बाद पहली बार अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा दिखाया है। उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है, "डेट नाइट।" इससे पहले इलियाना ने बॉयफ्रेंड की धुंधली तस्वीर शेयर कर लिखा था, "जब मैं टूटने लगती हूं तो वह (बॉयफ्रेंड) मुझे सपोर्ट करते हैं।"