ऐक्ट्रेस एमा वॉटसन की नो पार्किंग ज़ोन में खड़ी ₹31 लाख की ऑडी कार को पुलिस ने किया टो
इंग्लैंड में ऐक्ट्रेस एमा वॉटसन की कथित रूप से नो पार्किंग ज़ोन में खड़ी £30,000 (करीब ₹31 लाख) की ऑडी कार को पुलिस ने टो कर ज़ब्त किया। एमा ने एक रेस्टोरेंट के बाहर कार पार्क की थी जिससे करीब 4 घंटे तक अन्य लोगों को गाड़ियां निकालने में दिक्कत हुई। कार पार्क कर एमा एक पब में गई थीं।