ऐक्ट्रेस एलेक्ज़ेंडर डेडेरिओ ने बॉयफ्रेंड ऐंड्रयू फोर्म से की शादी, तस्वीरें कीं शेयर

अभिनेत्री एलेक्ज़ेंडर डेडेरिओ ने अपने बॉयफ्रेंड व प्रोड्यूसर ऐंड्रयू फोर्म से शादी कर ली है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले अगस्त 2021 में इन दोनों की सगाई हुई थी। उनकी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा ने डेडेरिओ को शादी की बधाई देते हुए लिखा, "शानदार। आप दोनों को मुबारकबाद।🍾🎉"