ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने ₹2.43 करोड़ की मर्सिडीज़ मायबख खरीदी; तस्वीर आई सामने

ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने ₹2.43 करोड़ में मर्सिडीज़ मायबख GLS 600 एसयूवी खरीदी है और सांताक्रूज़ (मुंबई) स्थित मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में ऐक्ट्रेस को उनकी नई कार में देखा गया। ऐक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में जबकि रणवीर सिंह ने जुलाई में यह कार खरीदी थी। गौरतलब है कि कृति अंतिम बार फिल्म 'मिमी' में नज़र आई थीं।