नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई से पहले एक ऐक्ट्रेस के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी चैट कोर्ट में पेश की है। गौरतलब है कि मुंबई के एक कोर्ट ने क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन और बाकी आरोपियों की ज़मानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रख लिया था।