ऐक्ट्रेस ज्योतिका ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा- हम ऑनलाइन वोट डाल सकते हैं; हुई आलोचना
ऐक्ट्रेस ज्योतिका ने चेन्नई में एक प्रेस मीट के दौरान एक रिपोर्टर के सवाल 'आपने लोकसभा चुनाव में मतदान क्यों नहीं किया?' का जवाब दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। ज्योतिका ने कहा था, "कभी-कभी हम निजी तौर पर वोट डालते हैं। हम ऑनलाइन मतदान कर सकते हैं...सभी चीज़ें सार्वजनिक नहीं की जाती हैं।"