तमिल ऐक्ट्रेस दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका (29) का शव शनिवार को चेन्नई स्थित उनके घर में लटका मिला। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के कारण उन्होंने खुदकुशी की है। बकौल रिपोर्ट्स, दीपा का कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा है कि वह उन्हें हमेशा प्यार करती रहेंगी।