inshorts

ऐक्ट्रेस निक्की तंबोली ने खरीदी मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलई, शेयर कीं तस्वीरें

बिग बॉस 14 की दूसरी रनर अप और ऐक्ट्रेस निक्की तंबोली ने हाल ही में मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलई खरीदी है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹85.8 लाख से शुरू होती है और इसके एक मॉडल की कीमत ₹1 करोड़ तक है।