ऐक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो बनीं मां, दिया बेटे को जन्म; शेयर कीं तस्वीरें

ऐक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। फ्रीडा ने अमेरिकी पति कोरी ट्रान के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीरें शेयर की हैं। पिंटो ने अक्टूबर में 'द केली क्लार्कसन शो' में खुलासा किया था कि उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कोरी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।