ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने मीडियाकर्मियों से 'बेहुदा कमेंट' न करने को कहा, सामने आया वीडियो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अवॉर्ड कार्यक्रम में 'बेहुदा कमेंट' करने वाले मीडियाकर्मियों पर नाराज़ होती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, "ये जो पीछे से...कमेंट कर रहे हैं न...वो भी कमेंट करना बंद करें। जो...बेहुदा कमेंट करते हैं।" उन्होंने कहा, "वह कम्युनिटी ऐसी हो गई है आजकल।"