ऐक्ट्रेस मेगन फॉक्स ने डेढ़ साल तक डेटिंग के बाद रैपर मशीन गन केली से सगाई कर ली है। 35-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रपोज़ल का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "एक साथ मुश्किलों से गुज़रने और हंसने के करीब डेढ़ साल बाद उसने मुझसे शादी के लिए पूछा। मैंने…हां कह दिया…और फिर हमने एक-दूसरे का खून पीया।"