inshorts

ऐक्ट्रेस मेरी मारा का 61 साल की उम्र में तैराकी के दौरान नदी में डूबने से हुआ निधन

न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्टेट पुलिस ने बताया है कि ऐक्ट्रेस मेरी मारा का 61 साल की उम्र में तैराकी के दौरान नदी में डूबने से निधन हो गया है। बकौल पुलिस, मेरी मारा के शरीर पर 'किसी भी गड़बड़ी के कोई संकेत नहीं मिले' हैं। उन्होंने 'ईआर' और 'नैश ब्रिजेज़' समेत कई टीवी शोज़ और फिल्मों में काम किया था।