ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और ऐक्टर जैकी भगनानी की शादी का कार्ड हुआ वायरल
ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। कार्ड के मुताबिक, दोनों की शादी गोवा में होगी और वे 21 फरवरी 2024 को फेरे लेंगे। कार्ड पर लिखा है, "रकुल और जैकी...अब दोनों भगना-नी।" रकुल प्रीत और जैकी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।