एनसीबी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की ज़मानत को चुनौती नहीं देगी। बकौल अदालत, ज़मानत देते वक्त बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा नारकोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस ऐक्ट को लेकर की गई व्याख्या का अन्य मामलों में उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल नहीं होगा।