ऐक्ट्रेस लिंडसे लोहान ने फाइनैंसियर शामस से शादी करने का किया खुलासा, शेयर की तस्वीर
अमेरिकी ऐक्ट्रेस लिंडसे लोहान ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह दुबई के फाइनैंसियर बदर शामस से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा, "मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली महिला हूं...यकीन नहीं होता कि आप मेरे पति हैं। मेरी ज़िंदगी और मेरा सब कुछ।" लिंडसे के प्रवक्ताओं ने 'पीपल' मैगज़ीन को पुष्टि की है कि वह शादी कर चुकी हैं।