ऐक्ट्रेस लिंडसे लोहान ने अपने बॉयफ्रेंड बैडर शामस से सगाई कर ली है और इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। 35-वर्षीय लोहान ने तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरा प्यार, मेरा जीवन, मेरा परिवार और मेरा भविष्य।" शामस कथित तौर पर एक फिनांसियर हैं जो एक बड़ी अमेरिकी कंपनी में काम कर रहे हैं।