inshorts

ऐक्ट्रेस शमा सिकंदर 14 मार्च को गोवा में अमेरिकी बिज़नेसमैन जेम्स मिलिरॉन से करेंगी शादी

अभिनेत्री शमा सिकंदर ने बताया है कि वह 14 मार्च को गोवा में अमेरिकी बिज़नेसमैन व मंगेतर जेम्स मिलिरॉन से शादी करेंगी जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे। बकौल ऐक्ट्रेस, अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती तो वह 2020 में शादी कर लेतीं। 2015 में सगाई करने के बाद कपल शादी के लिए सही समय का इंतज़ार कर रहा था।