ऐक्ट्रेस संजना पर कैब ड्राइवर ने लगाया गाली देने का आरोप, उन्होंने जारी किया बयान

कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी पर गाली देने का आरोप लगाकर एक कैब ड्राइवर द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेत्री ने बयान जारी किया है। संजना के मुताबिक, ड्राइवर ने एसी चालू करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने लिखा, "ड्राइवर अशिष्टता से पेश आया और हम पर चिल्लाया...उसने हमें सड़क के बीच में उतरने की धमकी दी।"