ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और ऐक्टर नागा चैतन्य ने शादी के 4 साल बाद अलग होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हम खुशनसीब हैं कि एक दशक से अधिक समय की दोस्ती हमारे रिश्ते का बहुत अहम हिस्सा रही...फैन्स, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध है कि...हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें।" उन्होंने अक्टूबर 2017 में शादी की थी।