अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और उनके मेहंदी समारोह की तस्वीरें व वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हंसिका अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से 4 दिसंबर को जयपुर (राजस्थान) स्थित मुंडोता फोर्ट ऐंड पैलेस में शादी करेंगी। हंसिका व उनके बॉयफ्रेंड एक फर्म में पार्टनर्स भी हैं।