ऐटम बम के टेस्ट के बाद भगवद गीता की पक्तियां सुनाते वैज्ञानिक का पुराना वीडियो आया सामने

परमाणु वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप सामने आया है जिसमें वह भगवद गीता की पक्तियां सुनाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि परमाणु बम के टेस्ट के तुरंत बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। ओपेनहाइमर ने कहा, "मुझे भगवद गीता की पंक्तियां याद आईं...'अब मैं संसार का नाश करने वाली मृत्यु बन गया हूं'।"