inshorts

ऐड शूट के दौरान चोटिल हुए ऐक्टर जूनियर NTR

हैदराबाद में ऐक्टर जूनियर एनटीआर शुक्रवार को एक ऐड शूट के दौरान चोटिल हो गए। उनकी टीम ने एक बयान में कहा, "डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, पूरी तरह से ठीक होने के लिए वह अगले कुछ हफ्तों तक आराम करेंगे। हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।"