प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'ऐतराज़' (2004) में 'सेक्शुअल प्रिडेटर' (सेक्स की भूखी महिला) का रोल करने को लेकर वैनिटी फेयर से बात की है। बकौल प्रियंका, फिल्म पर पॉज़िटिव रिस्पॉन्स देखकर वह 'हैरान' थीं। प्रियंका ने कहा, "मुझे याद है कि स्क्रीनिंग के दौरान बहुत डरी हुई थी और शर्मिंदा भी थी क्योंकि मेरे माता-पिता भी फिल्म देख रहे थे।"