बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पुदुचेरी से पार्टी के पहले राज्यसभा सांसद एस. सेल्वगनबथी के चुने जाने को ऐतिहासिक बताया है। गौरतलब है कि सेल्वगनबथी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री व असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन भी क्रमशः असम और मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं।