ऐथलीट पहले देश के नागरिक हैं, उन्हें मदद मिलनी चाहिए: पहलवानों के धरने पर विद्युत जामवाल

अभिनेता विद्युत जामवाल ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर (दिल्ली) पर जारी पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर कहा है कि ऐथलीट होने से पहले वे देश के नागरिक हैं। उन्होंने कहा, "वे (पहलवान) परेशान हैं, उनकी मदद करनी चाहिए और उन्हें सुना जाना चाहिए। मुझे लगता है कि इस बार सुना जा रहा है।"