'ऐनिमल' के मेकर्स ने फिल्म की आलोचना कर रहे स्वानंद किरकिरे को दिया जवाब
'ऐनिमल' के मेकर्स ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार स्वानंद किरकिरे द्वारा की गई फिल्म की आलोचना वाले बयान की पेपर कटिंग शेयर कर उन्हें जवाब दिया है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खुद यह ट्वीट किया था। एक 'X' यूज़र ने लिखा, "लगता है...वांगा अपना अकाउंट स्विच करना भूल गए।"