एप्पल ने भारत में OLED डिस्प्ले वाला नया आईपैड मिनी किया लॉन्च
एप्पल ने भारत में नया आईपैड मिनी लॉन्च किया है जिसमें 8.5 इंच OLED स्क्रीन, A20 प्रो प्रोसेसर, 12MP कैमरे, वाई-फाई 7 और IP67 रेटिंग है। भारत में इसके 128GB मॉडल की कीमत ₹82,900 है। इसके 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹94,900 और 512GB मॉडल की कीमत ₹1.18 लाख है। इसकी प्री-बुकिंग 28-अक्टूबर से और बिक्री 6-नवंबर से शुरू होगी।