एप्पल ने हेल्थ AI स्टडी के लिए नया ऐप किया लॉन्च

एप्पल ने 'एप्पल हेल्थ AI यूसेज़ स्टडी' के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। हेल्थकेयर AI कंपनी ओपनएविडेंस के साथ साझेदारी में बने इस ऐप से यूज़र्स स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछ सकेंगे जिसका जवाब क्लिनिकल डाटा पर आधारित होंगे। अमेरिका में 21+ उम्र के आईफोन-15 यूज़र्स को 12 महीने की इस स्टडी में शामिल किया जाएगा, जिसमें 2 लाख प्रतिभागियों का लक्ष्य है।