ऐल्बम कवर पर नग्न बच्चे के रूप में दिखे शख्स का निर्वाणा के खिलाफ मुकदमा हुआ खारिज

अमेरिकी कोर्ट ने 'निर्वाणा' के खिलाफ 30-वर्षीय शख्स स्पेंसर ऐल्डन का मुकदमा खारिज कर दिया है, जो 1991 में बैंड के 'नेवरमाइंड' ऐल्बम के कवर पर नग्न बच्चे के तौर पर दिखा था।। बचपन में यौन उत्पीड़न का दावा कर ऐल्डन ने कहा था कि तस्वीर में उनका प्राइवेट पार्ट दिख रहा था जो चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के अंतर्गत आता है।