निर्वाणा के 1991 के 'नेवरमाइंड' ऐल्बम कवर पर नग्न बच्चे के रूप में दिखे शख्स स्पेंसर ऐल्डन ने बैंड के खिलाफ दोबारा मुकदमा दायर किया है। दरअसल, एक अमेरिकी कोर्ट ने जनवरी की शुरुआत में ऐल्डन का मुकदमा खारिज कर दिया था। बकौल ऐल्डन, जब कवर के लिए पूल में उनकी तस्वीर खींची गई, तब वह 4 महीने के थे।