ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन का करवाचौथ का अनदेखा वीडियो आया सामने, मुस्कुराकर बात करते दिखा कपल

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय व उनके पति-ऐक्टर अभिषेक बच्चन का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। करवाचौथ के बताए जा रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या लाल रंग का सूट पहने और चांद बालियां लगाए सजी-धजी दिखीं और दोनों मुस्कुराते हुए बात करते दिखे। वीडियो पर कई ऑनलाइन यूज़र्स ने प्यार लुटाते हुए ऐश्वर्या-अभिषेक को 'लविंग कपल' बताया है।