inshorts

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद 'तेरे नाम' गाना सुनकर रो देते थे सलमान, समीर अंजान ने किया खुलासा

गीतकार समीर अंजान ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान फिल्म 'तेरे नाम' (2003) का टाइटल ट्रैक सुनकर रो पड़ते थे। उन्होंने बताया, "सलमान शॉट देने से पहले...हिमेश रेशमिया को बुलवाकर गाना गवाते और रोते थे...'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती'...उनको लगा ये गाना वहां (ऐश्वर्या) तक पहुंचना चाहिए।"