ऐश्वर्या ने 'पोन्नियिन सेल्वन' के प्रमोशन के दौरान छुए निर्देशक मणि रत्नम के पैर
ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के प्रमोशन के दौरान फिल्म के निर्देशक मणि रत्नम के पैर छुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऐश्वर्या ने कहा, "हम बेहद खुशकिस्मत हैं...कि इनके (मणि) ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है।" गौरतलब है, मणि ने ऐश्वर्या को फिल्म 'इरुवर' से लॉन्च किया था।