ऐसा करने का सवाल ही नहीं उठता: ज़ुबीन का PM रिपोर्ट सार्वजनिक करने के सवाल पर SIT प्रमुख
असम के गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी प्रमुख-विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने के सवाल पर कहा है, "हम इसे कोर्ट में पेश करेंगे, इसे सार्वजनिक करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।" उन्होंने कहा, "रिमांड खत्म होने पर हम श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा को कोर्ट में पेश करेंगे।"