ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद 'आप' नेता संजय सिंह
लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत के बाद 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा है, "ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने सीजफ़ायर करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया।" सिंह ने कहा, "जिन आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली है, उनको मौत के घाट उतारो।"