ऐक्टर शेखर सुमन ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया व कॉमेडियन समय रैना को लेकर कहा है, "मां-बाप को लेकर गंदी बातें की जा रही हैं, ऐसे लोगों को देश से निकाल देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें बोलने की आज़ादी है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप यूट्यूब को गालियों और गंदगी से भर दें जो सुनकर आदमी बीमार हो जाए।"