ऐसे लोग 'नमक हराम' होते हैं: राहुल गांधी के 'बी-टीम' बयान पर संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'बी-टीम' वाले बयान पर कहा, "बी-टीम सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक दलों में मौजूद है।" उन्होंने कहा, "जो लोग पार्टी में रहकर उसके खिलाफ काम करते हैं, वे नमक हराम होते हैं।" बकौल राउत, शिवसेना में भी कुछ नेता इसी तरह की गतिविधि में शामिल थे।