ऐसा लगा कि मैंने खुद को प्रताड़ित कियाः 'मिडसमर' में अपने रोल पर ऐक्ट्रेस फ्लोरेंस प्यूह

हॉलीवुड (अमेरिका) एक्ट्रेस फ्लोरेंस प्यूह ने कहा है कि वह फिल्म 'मिडसमर' जैसे प्रोजेक्ट्स आगे करना नहीं पसंद करेंगी। बकौल प्यूह, उन्हें 'मिडसमर' में काम कर लगा कि उन्होंने अपने आप को प्रताड़ित किया है। एक पॉडकास्ट में अपनी फिल्मों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मिडसमर' में उनका रोल ऐसा है जिसका उनपर काफी गहरा असर पड़ा।