अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शोक जताते हुए कहा है, "अलविदा धर्म पाजी 💔 आपका जाना बहुत ही दुखदायी है, ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है।" उन्होंने कहा, "आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।"