ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया: धर्मेंद्र के निधन पर सचिन तेंदुलकर
ऐक्टर धर्मेंद्र के निधन पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने श्रद्धांजलि देते हुए X पर लिखा, "वह मुझसे हमेशा कहते थे...तुमको देखकर मेरा 1 किलो खून बढ़ जाता है।" सचिन ने आगे कहा, "ऐसा लगता है जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है।" वहीं, विराट कोहली ने कहा, "आज भारतीय सिनेमा ने एक अनमोल सितारा खो दिया।"