ऐसा कोई सगा-पराया नहीं, जिसे उन्होंने हंसाया नहीं: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अग्निहोत्री

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "भारत में स्टैंडअप कॉमेडी को राजू ने अकेले अपने कंधों पर उठाया...ऐसा कोई सगा या पराया नहीं...जिसे राजू ने हंसाया नहीं।" सिंगर कैलाश खेर ने कहा, "राजू के देहावसान का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।" सांसद-अभिनेता रवि किशन ने कहा, "अब आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा।"