ऐसा चमत्कार सिर्फ 'कट्टर ईमानदार' पार्टी ही कर सकती है: दिल्ली के बजट पर केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट पर कहा है कि ऐसा चमत्कार सिर्फ एक 'कट्टर ईमानदार' पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा, "2014-15 में हमने लगभग ₹31,000 करोड़ का बजट पेश किया था...आज जो बजट पेश किया वो लगभग ₹76,000 करोड़ का है...7 साल में बजट 2.5 गुना हो गया।"